हरिद्वार
भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई।
देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
दोनों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही टीम ने रंगेहाथ दबोचा।
यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही हुई, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।
जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने एक राशन डीलर से कार्य के बदले मांगी थी रिश्वत।
पीड़ित राशन डीलर ने विजिलेंस में दर्ज कराई थी शिकायत।
टीम ने जाल बिछाकर किया दोनों को ट्रैप, रिश्वत की रकम हुई बरामद, पूछताछ में जुटी विजिलेंस टीम।