कुमाऊँ

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर बड़ा अतिक्रमण ध्वस्त

नैनीताल

 

 

विगत दिनों कुमाऊं आयुक्त व सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को भी उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top