हल्द्वानी
महिला लायनेस क्लब द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर वेशभूषा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
महिला लायनेस क्लब द्वारा जानकारी देते हुए बताया की संस्था द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर 13 अगस्त 2025 बुधवार को एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शीर्षक “कान्हा के रंग बच्चों के संग” का आयोजन करने जा रही है, यह कार्यक्रम रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल, नवाबी रोड में दिन में 3:00 बजे से प्रारंभ होगा, कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना से होगी। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गयी हैं।
• जिसमें 1 दिन से लेकर से 2 वर्ष तक के बच्चों का वेषभूसा के आधार पर चयन किया गया जाएगा
• 3 से पांच वर्ष तक के बच्चों का मन्त्रोच्चार व वेषभूषा के आधार पर चयन किया गया जाएगा।
• महिलाओ के लिए कृष्ण भोग थाल प्रतियोगिता, जिसे सजावट व पकवान आदि की बनावट व संख्या के आधार आमंत्रित जजों द्वारा चयन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के द्वारा उसी दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, हल्द्वानी शहर के सभी लोगो से अपील की है कि इस कार्यक्रम को भव्य और सुन्दर बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या मे पहुचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
प्रेस कांफ्रेंस में कुसुम दिगारी, सदस्य रीता अग्रवाल, ऊषा मुकेश, शालिनी गुप्ता व लायनेस क्लब सचिव तनुजा जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रही।