कुमाऊँ

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट ने स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्वच्छता पखवाड़े का प्रारंभ नगर निगम हल्द्वानी के अंतर्गत स्वच्छता रथ को रवाना करके किया गया महापौर महोदय की अध्यक्षता में नगर निगम की समस्त टीम समस्त पार्षद गणों की उपस्थिति में इस स्वच्छता रथ को शहर के विभिन्न चौराहा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य के क्रम में रवाना किया गया इस रथ के माध्यम से लोगों में शहर को स्वच्छ रखकर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एवं धरा को सुरक्षित रखने के प्रयास को नागरिकों में प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए जगह-जगह लोगों से पर्यावरण संबंधी एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्नों को पूछा जाएगा एवं सही उत्तर देने वाले को साथ ही साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा नगर निगम के द्वारा 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता संबंधी अभियान चलाए जाएंगे सभी अभियानों का उद्देश्य सभी की भागीदारी के साथ हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top