कुमाऊँ

मेयर गजराज ने ली फूड कोर्ट संचालकों की बैठक, अनुबंध के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

हल्द्वानी

 


आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शहर के बाजार एवं फूड कोर्ट संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, अनुबंध की शर्तों के अनुपालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम के साथ किए गए अनुबंध की सभी शर्तों एवं नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से SWM Rules-2026 के अनुरूप कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा, “नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फूड कोर्ट एवं बाजार संचालकों का सहयोग जनसुविधाओं के विस्तार और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
महापौर ने कहा, कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। स्वच्छता और जनहित से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।” बैठक में कर अधीक्षक महेश पाठक, नोडल मार्केटिंग अनुभाग गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी एवं फूड कोर्ट संचालक उपस्थित रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top