कुमाऊँ

(चमत्कार) नैनीताल हाइवे पर दोगांव के पास चलती कार पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, कार सवार सुरक्षित, Video देखें…

जाको राखे साइयां मार सके न कोई

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है, और मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है। भारी बारिश के बीच नैनीताल हाइवे पर दोगांव के पास एक चलती कार के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिर गया, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैँ। इस घटना को जिसने भी देखा सबके मुंह से निकला

VIDEO देखें…

“जाको राखे साइयां मार सके ना कोई”

गनीमत रही क़ी बोल्डर कार के अगले हिस्से पर ही गिरा जिससे कार सवारों की जान बच गयी।
घटना की सूचना खुद कार सवार लोगों ने प्रशासन को दी, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कर उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
ADM नैनीताल विवेक राय ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस टैक्सी में सवार थे वो हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट जा रहे थे, जहां नैनीताल हाईकोर्ट में काउंटर लगाना था, लेकिन वो अचानक कुदरती आपदा के शिकार हो गए।
ADM नैनिताल ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्राओं से बचें, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर और अधिक बारिश तथा भूस्खलन की चेतावनी जारी की है, अपने आपको सुरक्षित रखें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top