कुमाऊँ

महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

नैनीताल

 

महामहिम राष्ट्रपति जी के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नैनीताल जनपद में महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

आज 02- 11-2025 एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन महोदय ने फोर्स ब्रीफिंग कर अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष जोर दिया गया।

👉 मुख्य बिंदु

वीवीआईपी सुरक्षा के सख्त मानक लागू

एंटी ड्रोन टीम एक्टिव, जनपद में ड्रोन पर पूर्ण प्रतिबंध
बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, ATS, SDRF अलर्ट मोड पर
सीमा पर सघन चेकिंग, सत्यापन अभियान तेज
जनता की सुविधा हेतु सुचारु यातायात प्रबंधन निर्देश
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्टिंग के आदेश

उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, श्री ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल, श्री यशवंत सिंह, सेनानायक 31वीं वाहिनी PAC, श्री पंकज भट्ट, सेनानायक 46वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर, श्री देवेंद्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री चंद्रशेखर आर. घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक चंपावत, श्री हरीश वर्मा, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी, श्री विवेक राय, अपर जिलाधिकारी नैनीताल, श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी वित्त, डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल
श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी
सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top