हल्द्वानी न्यूज

27 व 28 अप्रैल को नगर में सांस्कृतिक संगम होने जा रहा है। नूपुर नृत्य कला केंद्र द्वारा अपने संस्थापक स्वर्गीय वेद प्रकाश गुप्ता की स्मर्ति में “वेदक 2024” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौक़े पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये संस्था की निर्देशिका मीनू अग्रवाल बिष्ट ने बताया कि संस्था अपनी स्थापना के 25 वर्ष पुरे कर रहीं है और इस बार कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। पहले दिन जूनियर ग्रुप द्वारा फॉक डांस, वोकल, व नूपुर के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण लीला का मंचन होगा। दूसरे दिन 28 को नूपुर विद्यार्थियों द्वारा रामायण का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यँगना श्रुति सिन्हा कि प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इस मौक़े पर संस्था सचिव तरुण बंसल ने कहाँ कि कार्यक्रम में सभी को परिवार सहित भाग लेना चाहिये और कलाकारों का उत्साहवर्धन करना चाहिए। इस मौक़े पर कथक कलाकार श्रुति सिन्हा ने नूपुर द्वारा किये जा रहे कार्यों कि सराहना करते हुये कहाँ कि संस्था द्वारा स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों को मंच प्रदान करना सराहनीय है। इस मौक़े पर साकेत अग्रवाल,संस्था कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
