कुमाऊँ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में जमकर बरसा रंग, कुमाऊं कमिश्नर समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी को दी होली की शुभकामनाएं

हल्द्वानी न्यूज 

 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आज हल्द्वानी के मधुवन बैंकेट हॉल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, विधायक सुमित हृदयेश, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, कांग्रेस नेता ललित जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा नेता प्रमोद तोलिया, सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने भी शिरकत की। लोक गायिका खुशी जोशी और गोविंद दिगारी ने होली के गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। होली के गीतों पर पत्रकारों के साथ ही राजनेता भी जमकर थिरकते नजर आए, सबने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा हर साल होली का आयोजन किया जाता है। इस दौरान महिलाओं के ग्रुप ने बैठकी होली भी गाई, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और हम सभी को रंगों के त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान नैनीताल जिला अध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट,महामंत्री भूपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी, गणेश जोशी, गोविंद सनवाल, मनोज आर्या, हर्ष रावत, दीपक अधिकारी, डॉ ए एन तिवारी, गोविंद बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, हरीश पांडे, भावनाथ पंडित, विजय पाल, विनोद कुमार, विनोद कांडपाल, राहुल सिंह दरमवाल, अंशुल डांगी समीर बिसारिया, गुड्डू रजवार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top