कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) रेड अलर्ट के चलते 21 जुलाई को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छुटटी घोषित

नैनिताल

 

रेड अलर्ट के चलते 21 जुलाई को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।

नैनीताल 20 जुलाई 2025 (सू.वि.):- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top