कुमाऊँ

STH में मरीजों की सेहत से खिलवाड़, अस्पताल में भर्ती मरीज के कपड़ों और पट्टी पर रेंग रही चीटियां, देखिए VIDEO…

हल्द्वानी


हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, ये तस्वीर उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवाल ख़डा कर रही है, मामला कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल का है, जहां ICU….. वार्ड के बाहर बंदरों का पहरा है, ICU वार्ड के अंदर भर्ती गम्भीर मरीज़ के शरीर पर लगी पट्टियों और एप्रेन पर चीटियां घूम रही है, मरीज़ बेड पर लेटा है, चीटियाँ मरीज़ के शरीर पर चल रही हैं, तिमारदार अपने मरीज़ के पास जाने से घबरा रहे हैं, क्योंकी सामने बंदर हैं, स्वास्थ्य सेवा बदहाल, अस्पताल की सुरक्षा बदहाल, ICU बदहाल, अब सवाल ये की….. मरीज़ जाये तो जाए कहाँ????? जबाबदारी किसकी है???

इस पूरे मामले पर DM नैनीताल का कहना है की अस्पताल प्रबंधन को मानको के तहत रख रखाव करने के आदेश दिये गये है, कैसे अस्पताल के अंदर बंदरो को रोका जा सके, कैसे अस्पताल में मरीजों का इलाज़ हो ये सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top