प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री के आने की सूचना तो है, लेकिन अभी कोई कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। उत्तराखंड में इस साल अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह व्यापक नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 5702 करोड़ रुपए की विशेष सहायता की मांग की है।