नई दिल्ली/देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह उत्तराखंड का दौरा करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर शुक्रवार को उत्तराखंड में आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा कर सकते हैं, इस बीच केंद्र सरकार का एक अंतर मंत्रालयी दल उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ित इलाकों में जायजा लेने पहुंच चुका है, जहाँ यह दल बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल आदि जिलों का दौरा करेगा। टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना कर रहे हैं।
