कुमाऊँ

आस्था – माँ बाराही मंदिर प्रांगण में खेली गयी पौराणिक बग्वाल 9 मिनट चली , 45 लोग घायल

Spread the love

चंपावत

 

चंपावत के देवीधुरा स्थित माँ बाराही मंदिर प्रांगण में पौराणिक बग्वाल खेली गई , यह पाषाण युद्ध जो पहले पत्थरों से खेला जाता था अब फलों से खेला जाता है , इस बार बग्वाल युद्ध 9 मिनट तक चला जिसमें भाग लेने वाले 45 वीर घायल हो गए , जिन्हें तुरंत प्रशासन की ओर से मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे उन्होंने बग्वाल युद्ध में प्रतिभाग कर रहे लोगों की हौंसला अफजाई की और माँ बाराही मंदिर में पूजा अर्चना भी की , उन्होंने कहा की मैं पहली बार मुख्य सेवक के रूप में माता बाराही के दर्शन करने आया हूं और यही मंगल कामना करता हूं कि माता बाराही की कृपा हमारे प्रदेश पर बनी रहे प्रदेश का विकास हो सभी लोग व स्वस्थ निरोग रहे हमारे प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति मिले , उन्होंने कहा कि जैसे केदारनाथ में काम हो रहा है बद्रीनाथ के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है , यमुनोत्री और गंगोत्री में भी विकास कार्य हो रहे हैं उसी तर्ज पर देवीधुरा मंदिर के साथ कुमाऊं क्षेत्र के सभी छोटे बड़े देवी स्थलों का विकास कर मानस खंड के रूप में विकसित करने की हमारी इच्छा है।

 

 

 

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top