कुमाऊँ

उत्तराखण्ड में बारिश और बर्फबारी जारी, अधिकतर जिलों में आज स्कूल बंद

देहरादून

 

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए राज्य के सात जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।
नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के अनुसार, बुधवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा मध्यम बर्फबारी की संभावना है। संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top