अल्मोड़ा
सल्ट विधानसभा के ग्राम घरखेतु एवं थकुली गाँव, जहां बदहाल रोड होने से गांव के लोग काफी परेशान हैं, गांव वालों का कहना है कि यह रोड मेंदडी से ग्राम थकुली और घरखेतु गांव के लिए 4 साल पहले रोड कटी थी लेकिन पिछले 3 साल से रोड पर मलवा आने से रोड की सफाई तक नहीं हुई और गांव वालों के चलने के लिए भी पैदल रास्ता भी नहीं है, घर की जरूरत का सामान, मेडिकल सुविधा के लिए लोग तरस रहे हैं, जनप्रतिनिधियों से कई बार बात हुई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका, अब हालती है कि ग्रामीण पाठ से पत्थर जिंदगी जी रहे हैं, ना सड़क ना पैदल रास्ता, सल्ट विधानसभा के कई गांव में यही हाल है, ग्रामीणों ने उत्तराखंड की सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी परेशानी को दूर किया जाए, जिस गांव वासियों की जिंदगी पटरी पर लौट सके।
कुंती देवी : कुछ दिन पहले मेरी तबीयत खराब हो गई थी, रोड ना होने की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, गांव वाले मुझे डोली में उठाकर काफी दूर तक ले गए, सड़क न होने से सारे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,
पर्वत नाथ : रोड पर मलबा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, सरकार को हमारी परेशानी की तरफ ध्यान देना चाहिए,
जगदीश : अब अपनी बात किसे कहें कुछ समझ में नहीं आ रहा है, कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अपनी समस्या को पहुंच चुके हैं लेकिन नतीजा जीरो हैं,