कुमाऊँ

भीमताल क्षेत्र में हरीनगर से सेरुवा- सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण, डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6लाख स्वीकृत

भीमताल

 

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा जगलियागाँव के हरीनगर से सेरुवा – सीमाला तक मोटर मार्ग नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था! किसानो को अपना उत्पाद हल्द्वानी लाने मै काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों को 5से 6 किमी दुरी तय करने के बाद मुख्य सड़क तक अपना उत्पादन लाना पड़ता था! मरीजों को डोली से मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था! ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा से मोटर मार्ग बनाने की मांग की थी विधायक कैड़ा ने उक्त मोटर मार्ग के निर्माण करने व डामरीकरण करने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था हरीनगर से सेरुवा- सीमाला तक मोटर मार्ग का निर्माण व डामरीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ 6 लाख स्वीकृति हो गये है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा! मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होते ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया भी जायेगा! विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व सांसद भट्ट का आभार व्यक्त किया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top