कुमाऊँ

(सनसनीखेज) डेढ़ साल पहले लापता महाराष्ट्र के युवक का कंकाल रामनगर के जंगल से बरामद

रामनगर

 

उत्तराखंड के रामनगर के जंगल से डेढ़ साल पहले लापता युवक का कंकाल बरामद हुआ। वह डेढ़ साल पहले महाराष्ट्र से लापता हुआ था। पेड़ पर लटके मिले जूते के फीते से आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

रामनगर में उस समय सनसनी फैल गई। जब जंगल के भीतर एक नर कंकाल बरामद हुआ,यह मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा के जंगल का है, जहां वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हड्डियों के अवशेषों को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड ने गश्त के दौरान जंगल में साल के पेड़ के नीचे कुछ हड्डियां और पास ही एक जबड़ा देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से पुलिस को एक क्षतिग्रस्त लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में दो सिम कार्ड और एक मेमोरी चिप मिली, जिसमें कई फोटोग्राफ्स मौजूद थे। सिम में दर्ज नंबरों के आधार पर जब पुलिस ने संपर्क किया तो एक नंबर मृतक के परिजनों का निकला। परिजनों से हुई बातचीत में मृतक की पहचान प्रशांत सिल्के (21) पुत्र रामचंद्र निवासी अहिल्या नगर, थाना अकुले, महाराष्ट्र के रूप में हुई।परिजनों के मुताबिक प्रशांत करीब डेढ़ साल पहले घर से दिल्ली नौकरी की तलाश में गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में परिजनों ने 31 जुलाई 2024 को थाना उद्योग विहार, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से उसका मोबाइल फोन बंद था और परिवार उसकी लगातार तलाश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर कंकाल मिला, वहां पेड़ पर जूते के फीते बंधे हुए पाए गए, जिससे प्रथम द्दष्टया यह प्रतीत होता है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉटर्म और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top