कुमाऊँ

जोशीमठ में मकान गिरने से सात लोग दबे, 2 की मौत 5 गंभीर

Chamoli news

 

जोशीमठ के हेलंग में कल रात्रि को एक मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 घायल हुए हैं
जिनमें से दो गंभीर घायल को आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ से हायर सेंटर एम्स अस्पताल ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है,  जबकि तीन का इलाज जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है,जानकारी के अनुसार हेलंग में जो जोशीमठ नगर से 12 किलोमीटर पहले स्थित है, वहाँ एक क्रशर का एक भवन अचानक ढह गया,जिसमें 7 लोग दब गए,मकान में कुछ स्थानीय व कुछ नेपाली मूल के लोग रह रहें थे। सूचना मिलते ही जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची,मौके पर पहुँचकर पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से 04 घायलों को बाहर निकालकर कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ भेजा गया तथा कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि 02:30 बजे 02 गम्भीर रुप से घायल व्यक्तियों व 01 मृतक व्यक्ति को क्षतिग्रस्त भवन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सामु0 स्वा0 केन्द्र जोशीमठ लाया गया। भवन में कुल 07 व्यक्ति 02 महिलाएं व 05 पुरुष थे।

नाम पता मृतक-
1- अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल ( आज प्रात: उपचार के दौरान मृत्यु हुयी है)

यह भी पढ़ें 👉  भारत चीन सीमा पर गूंजे भारत माता की जय के नारे, स्थानीय लोगों ने जोर शोर से मनाया 77वाँ स्वतन्त्रता दिवस

गम्भीर घायल-
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

यह भी पढ़ें 👉  भारत चीन सीमा पर गूंजे भारत माता की जय के नारे, स्थानीय लोगों ने जोर शोर से मनाया 77वाँ स्वतन्त्रता दिवस

घायल-
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  भारत चीन सीमा पर गूंजे भारत माता की जय के नारे, स्थानीय लोगों ने जोर शोर से मनाया 77वाँ स्वतन्त्रता दिवस

वीडियो…

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top