कुमाऊँ

जीबी पन्त यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या से हड़कम्प

पंतनगर

गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एंव प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है जहां 12 घण्टे के अंदर दो छात्र फंदे पर लटक गये जिनमें से एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरा छात्र अस्पताल में भर्ती है।

मृतक रूड़की निवासी अक्षत सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत था।
विवि के रजत जयंती छात्रावास में सोमवार को बीटेक तृतीय वर्ष (सिविल इंजीनियरिंग) के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जिससे छात्रावास सहित विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार सुबह अक्षत के साथी उसे बुलाने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर छात्रों ने दरवाजे को जोर से झटका, जिससे कमरे की कुंडी टूट गई। कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने अक्षत को पंखे से मफलर के सहारे फंदे पर लटके पाया। घबराए छात्रों ने मफलर काटकर उसे बेड पर उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। साथ ही इसी छात्रावास में रहने वाले उसकी मौसी के बेटे दिव्यांश सैनी को बुलाया और सुरक्षा कार्यालय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सहायक सुरक्षाधिकारी ठाकुर सिंह ने वार्डन, चीफ वार्डन और पंतनगर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही विवि प्रशासन, सुरक्षा अधिकारी, वार्डन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे की तलाशी में डायरी, मोबाइल फोन और मफलर आदि बरामद हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अक्षत के माता-पिता गाजियाबाद के सेक्टर-23 में रहते हैं, जहां पिता का व्यवसाय है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जिनके देर शाम तक पंतनगर पहुंचने की संभावना है।
मृतक अक्षत सैनी (20) पुत्र सागर सैनी रूड़की के संजय गांधी कॉलोनी का निवासी था। वह छात्रावास के ब्लॉक नंबर-9 के कमरा संख्या-151 में रह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्र ने डायरी में सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने स्वयं ही सवाल कर खुद जवाब भी दिए हैं। जिससे उसके डिप्रेशन में होने का पता चला है।
साथी छात्रों ने बताया कि अक्षत पढ़ाई में होशियार था और रविवार को ही गाजियाबाद से पंतनगर लौटा था। रविवार शाम उसने दोस्तों के साथ छोटी मार्केट में भोजन भी किया था। सोमवार सुबह वह नाश्ते के लिए नहीं आया। जिसके बाद छात्र उसे मेकअप परीक्षा के लिए बुलाने उसके कमरे पर पहुंचे थे। छात्रों के अनुसार अक्षत पिछले एक वर्ष से मानसिक तनाव में था। वह हॉस्टल में अकेले रहता था, जबकि पास के कमरे में उसका मौसेरा भाई भी रहता है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top