कुमाऊँ

सांसद अजय भट्ट के आवास में सांप घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ा

हल्द्वानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में नैनीताल- उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट के हल्द्वानी बच्चीनगर स्थित आवास में सांप घुसने से मचा हड़कंप। वहाँ मौजूद लोगों ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी,  जिसके बाद पहुंची (QRT) ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया, घर में मौजूद लोगों ने वन बिभाग की टीम को कहा शुक्रिया।

वाक्या शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे का है, सूचना पर भाखड़ा रेंज ऑफिसर नवीन रौतेला ने रेस्क्यू टीम को तुरन्त मौके पर भेजा, जिसके बाद स्नैक कैचर सुभाष गंगोला और राहुल मेवाड़ी ने लगभग तीन फीट लंबे धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top