कुमाऊँ

(कड़ी कारवाही) विद्यालयों में समय पूर्व छुट्टी करने पर, 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश…

नैनीताल/भीमताल


मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा समय पूर्व विद्यार्थियों की छुट्टी करने पर जी आई सी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया विकासखंड रामनगर के 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी।


मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने अवगत कराया कि शुक्रवार को रामनगर के sawaldey सावलदे न्याय पंचायत के जी आई सी ढेला, प्राइमरी स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्रा वि पटरानी नंबर 3, प्रा वि पटरानी, प्रा वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।
सीईओ जायसवाल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि विद्यालयों के संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाय एवं विद्यालय संचालन में समय का विशेष ध्यान रखा जाय। समय से पाठ्यक्रम पूर्ण न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top