कुमाऊँ

नाबालिग छात्रा से शोषण मामले में, शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कारवाही

पिथौरागढ़

अस्कोट क्षेत्र में स्कूल में पड़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस द्वारा स्कूल के ही एक अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।
कुछ दिन पूर्व कोतवाली अस्कोट में एक व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गहन जांच एवं विवेचना की जा रही थी। कल देर सायं पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त योगेश कुमार पाण्डेय (उम्र 37 वर्ष), निवासी पाभे, जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top