कुमाऊँ

कुमाऊं आयुक्त से शिक्षक संघ की मुलाकात, मौसम अलर्ट के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी अवकाश देने की मांग

हल्द्वानी

 

मानसून सीजन में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाती है लेकिन वो अवकाश शिक्षकों पर लागू नही होता ऐसे में कई बार अनहोनी घटनाएं भी पूर्व में हो चुकी हैं। इसी संदर्भ में शिक्षक संघ के पदाधिकारी द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौपा गया जिसमें आयुक्त कुमाऊं मंडल से अतिवृष्टि अलर्ट अवकाश में पूर्व की भांति छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी अवकाश प्रदान किए जाने का निवेदन किया गया, जिसमें कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। इस दौरान जगदीश बिष्ट प्रांतीय संयुक्त मंत्री, पंकज बधानी जिला मंत्री, मदन गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष, कविता कपकोटी जिला उपाध्यक्ष (म0), गिरीश कांडपाल संयुक्त मंत्री एवं राजेंद्र सिंह परवॉल जिला संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top