कुमाऊँ

उत्तराखंड के तेजस का छोटी उम्र में बड़ा कमाल, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

उत्तराखण्ड/हल्द्वानी

 

हल्द्वानी (उत्तराखंड) के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी तेजस तिवारी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तेजस को Limca Book of Records की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
यह प्रमाणपत्र उन्हें जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में सबसे कम उम्र के FIDE-रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया। हालांकि यह प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी किया गया था, लेकिन तेजस को यह अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ, जिससे उनकी उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हो गई है।
तेजस तिवारी ने मात्र 3.5 वर्ष की आयु से ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था और कम उम्र में ही अपने शानदार प्रदर्शन से देश-विदेश में पहचान बना ली है।
इससे पहले भी तेजस वर्ष 2024 में Guinness World Records से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए गिनीज बुक की ओर से प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं।
वर्तमान में तेजस तिवारी हल्द्वानी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं और अपनी प्रतिभा से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
तेजस की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top