नैनीताल
नैनीताल जिले के सुयालबाड़ी के पास ढोकाने वॉटर फॉल में आज फिर एक युवक की डूबने से मौत हो गयी युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली से यहाँ घूमने आया हुआ था। मृतक की पहचान अजय आर्य (उम्र 44 साल) पुत्र प्रकाश लाल के रूप में हुई, जो मूल रूप से चौबटिया रानीखेत निवासी था, मृतक वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था, वह अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली नंबर की कार में ढोकाने वॉटर फॉल घूमने आया हुआ था, जानकारी के मुताबिक वॉटर फॉल में नहाने के दौरान अजय गहरे पानी की तरफ चला गया और फिर बाहर नहीं निकल पाया, स्थानीय लोगों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, एसडीआरएफ टीम ने अजय को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, कुछ समय पूर्व ही अल्मोड़ा निवासी एक छात्र की भी इसी वाटर फॉल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहाँ लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है बाबजूद इसके जिला प्रशासन गहरी नींद सोया हुआ है, अब कितनी और मौतों के बाद प्रशासन की नींद खुलेगी ये कहना मुश्किल है, लोगों ने जिलाधिकारी नैनिताल से तत्काल इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन की बात कही है।
