कुमाऊँ

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से होगी प्रारंभ

हल्द्वानी

 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी से प्रारंभ।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सत्र में विश्वविद्यालय के यू.जी., पी.जी., प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा स्तर के कुल 93 अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य देश और राज्य के दूरस्थ, कार्यरत एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना है। इसी दिशा में जनवरी 2026 सत्र के लिए विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी https://online.uou.ac.in/ लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस में दिए गए दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंड एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। कुलपति ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नए आवेदकों के लिए सही ए.बी.सी. आई.डी. (Academic Bank of Credits ID) एवं डी.ई.बी. आई.डी. (Distance Education Bureau ID) प्रदान करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी आवेदक द्वारा सही ए.बी.सी. आई.डी. अथवा डी.ई.बी. आई.डी. प्रस्तुत नहीं की जाती है, तो यू.जी.सी.-डी.ई.बी. के नियमानुसार उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है। प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय निरंतर नवाचार, गुणवत्ता और समावेशी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top