कुमाऊँ

काठगोदाम के इस विख्यात स्कूल के छात्रों का JEE Mains-2 में कमाल, सर्वज्ञ, सार्थक और मृदुल की तिकड़ी ने किया नाम रोशन

हल्द्वानी

 

इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के छात्रों ने JEE Mains-2 में अर्जित की उल्लेखनीय उपलब्धि।

काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने JEE Mains-2 परीक्षा में 99.2414 पर्सेंटाइल अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र सार्थक रावत ने भी 96.2460 पर्सेंटाइल एवं मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 प्राप्त कर IIT JEE Advanced हेतु सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है तथा सर्वज्ञ श्रीवास्तव , सार्थक रावत एवं मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top