मेरा प्रदेश

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर लगा प्रतिबंध, इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

देहरादून

 

 आज से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा अब उपभोक्ता इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों से  ₹100 से 5लाख तक का जुर्माना वसूला जाएगा,लेकिन इसका पालन करवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है , बड़े शहरों के लिए यह बहुत मुश्किल भरा काम होगा क्योंकि बड़े शहरों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाता है, इसके लिए नगर निगम जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की तैयारी भी कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इसके इस्तेमाल और उत्पादन को कैसे रोका जाए, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो सकता है,प्रतिबंधित प्लास्टिक सामानों में कैरी बैग प्लास्टिक के बैनर पोस्टर थर्माकोल का सामान,कप,प्लेट,ग्लास,कांटे, आइसक्रीम स्टिक और समेत कई सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद शामिल है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top