कुमाऊँ

बंद कमरे में मिली महिला की लाश, पति फरार…

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज 

 

 

हल्द्वानी में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। किराए के मकान में रह रही महिला का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी, महिला का पति महीने में एक दो बार ही घर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला। मकान मालिक ने मामले की सूचना टीपी नगर पुलिस चौकी में दी। बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को नशे में धुत होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकली है, तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था, वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है, महिला के पति की तलाश की जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top