कुमाऊँ

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, तैयारियां शुरू

रुद्रप्रयाग

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विधि-विधान और परंपराओं के अनुसार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे शुभ लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली 19 अप्रैल को ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी। डोली का प्रथम रात्रि विश्राम फाटा में होगा। इसके पश्चात 20 अप्रैल को बाबा की डोली गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 21 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की डोली केदारपुरी पहुंच जाएगी। निर्धारित तिथि 22 अप्रैल को प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले जाएंगे, जिसके साथ ही केदारनाथ यात्रा औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगी। कपाट खुलने के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरवान, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, प्रधान पुजारी समेत सामाजिक संगठनों के साथ साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top