कुमाऊँ

(हल्द्वानी न्यूज) चोर गलिया रोड पर शेर नाले में बह गयी फार्च्यूनर कार, बमुश्किल बचाई गयी 10 लोगों की जान, प्रशासन की अपील नदी नालों से दूर रहें

हल्द्वानी

हल्द्वानी में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार देर रात गौला पार क्षेत्र में शेर नाले में आए तेज बहाव की चपेट में एक फॉर्च्यूनर कार आ गई, जिसमें 10 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस ने मौके पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जोखिम भरे हालातों के बावजूद, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें। क्षेत्र में फिलहाल येलो अलर्ट जारी है और आपदा प्रबंधन टीम को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top