कुमाऊँ

प्रेदश के अधिकतर जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त ब्यस्त, पहाड़ों में बर्फबारी की सम्भावना

देहरादून

मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर नैनिताल और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों  केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी में बर्फबारी की सूचना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद लेते नजर आए। इस बार अक्टूबर में ही सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। राज्य के निचले इलाकों में बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो गयी है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top