कुमाऊँ

नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF ने चलाया सर्च अभियान…

Spread the love

देहरादून /विकासनगर 

 

विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद।

पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर के पास नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया व नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- शिवम भटनागर पुत्र श्री महावीर प्रसाद, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- बाबूगढ़ विकासनगर, देहरादून।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top