नैनीताल

कैची धाम के पास भीषण सड़क हादसे की खबर है, यहाँ एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों लोग शिक्षक थे और अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रातिघाट के पास उनकी कार शिप्रा नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला।हादसे में मृतकों की पहचान सुरेंद्र भंडारी, महामंत्री, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, संजय बिष्ट, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक शामिल है, जबकि मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
