कुमाऊँ

चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेन आपस में टकराई, 60 लोग घायल

उत्तराखण्ड/चमोली

चमोली जिले में विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में मंगलवार को श्रमिकों तथा अधिकारियों को लेकर जा रही एक लोको ट्रेन और एक सामान ढोने वाली ट्रेन के आपस में टकराने से करीब 60 लोग घायल हो गए। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि देर शाम हुए हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग थे। जिसमें से 60 लोग घायल हैं, उन्होंने बताया कि सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीएचडीसी (इंडिया) द्वारा बनाई जा रही परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक ट्रेन लोगों को लेकर और एक ट्रेन सामग्री को लेकर आ रही थी और दोनों आपस में टकरा गईं। 10 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top