कुमाऊँ

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 30 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 31 मार्च को होंगी।

हल्द्वानी

 

शासन द्वारा घोषित अवकाश में संशोधन के चलते परीक्षा तिथि बदली, विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश।


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी ने 30 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथि में संशोधन करते हुए उन्हें अब 31 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड शासन द्वारा पूर्व में घोषित अवकाश में संशोधन किया गया है। शासन के आदेश (संख्या 447/XXXI(15)/G-26-74 (11)20216 दिनांक 20 मार्च 2026) के तहत 30 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण विश्वविद्यालय को परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 मार्च को निर्धारित सभी प्रश्नपत्र अब 31 मार्च (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगे। इस परिवर्तन की सूचना सभी क्षेत्रीय केंद्रों, अध्ययन केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि विद्यार्थियों तक समय पर जानकारी पहुंचाई जा सके।
साथ ही विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय निदेशकों, सहायक क्षेत्रीय निदेशकों तथा अध्ययन केंद्रों को निर्देशित किया है कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी भ्रम से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचना माध्यमों पर नजर बनाए रखें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top