देहरादून
उत्तराखण्ड में अभी इंद्रदेव राहत देने के मूड में नहीं हैं, आने वाले 5 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा, अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं, प्रदेश के 9 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया है कि उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और चमोली में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य चार जनपदों में भारी बारिश देखने को मिलेगी, उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, जबकि तीन सितंबर से 5 सितंबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
