कुमाऊँ

(हल्द्वानी) रिक्शों में महिलाओं को निशाना बनाने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, कई घटनाओं का खुलासा

हल्द्वानी

 

कोतवाली हल्द्वानी एवं थाना मुखानी क्षेत्र में रिक्शों/ऑटो में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है।

पीड़िता दीपा खडायत ने 26 मार्च 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को कालाढूंगी टेम्पो स्टैंड से ऑटो में घर जाते समय उनके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। ऑटो में भीड़ अधिक होने के कारण एक महिला बार-बार सटकर बैठ रही थी, जिस पर चोरी का शक जताया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध महिला की पहचान की। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी के पास से आरोपी महिला मुस्कान (26), निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुखानी क्षेत्र में पहले भी इसी तरह की घटनाएं करने की बात कबूली। जांच में सामने आया कि उसके पति द्वारा भी चोरी की घटनाओं में सहयोग किया जाता था। पुलिस ने दोनों मामलों में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से—
पीली धातु का चैन सहित पेंडल
लाल व काले मोतियों से जड़ा मंगलसूत्र
बरामद किया है।

आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज है, जबकि उसके पति पर आगरा जिले में डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है और अन्य मामलों में भी जांच जारी है।

भीड़भाड़ वाले वाहनों में सफर करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top