कुमाऊँ

विजिलेंस जाँच- सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के पास मिली आय से अधिक संपत्ति…

हल्द्वानी/ऊधम सिंह नगर 

 

जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के एक मामले में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जांच में अधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले में लंबे समय तक रहे जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार सोनी पर एक व्यक्ति ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाते हुए सबूतों के साथ विजिलेंस में शिकायत की थी, इसके बाद विजिलेंस ने इस मामले की जांच शुरू की, लेकिन साल 2021 में मैनेजर राकेश सेवानिवृत हो गए और विजिलेंस ने इस मामले पर खुली जांच शुरू की। तब पता चला की 2010 से 2021 के बीच सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर राकेश कुमार सोनी के पास 41.2% अधिक संपत्ति मिली, इसके बाद विजिलेंस ने हल्द्वानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर के सेवानिवृत्त पूर्व प्रबंधक राजेश कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top