कुमाऊँ

हल्द्वानी में बाघ का हमला, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन

 

हल्द्वानी में बाघ का हमला, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
हल्द्वानी के पन्याली क्षेत्र में जंगल गई एक महिला को बाघ ने मार डाला। महिला का शव जंगल के भीतर करीब 2 किलोमीटर अंदर बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।
मृतका की पहचान 55 वर्षीय कमला फर्त्याल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जंगल में गई थीं, जहां घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को उनका शव जंगल के अंदर मिला।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए शव को मौके पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और वन कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 फरवरी को भी क्षेत्र में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे आदमखोर बाघ को मारने या पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कमला फर्त्याल अकेले रहकर अपना जीवन यापन करती थीं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ प्रशासन और वन विभाग के प्रति नाराजगी भी बढ़ गई है।
वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top