मेरा प्रदेश

हिमालय पर्वत श्रंखला की ऑयल कलर पेंटिंग बनाने वाले चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लन्दन द्वारा सम्मानित

Spread the love

नैनीताल

भारतीय आध्यात्मिक चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट “विरंजन” को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा चित्रकारी के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टाइटल दिया गया है , हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित किए जाने वाले भारतीय चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट आध्यात्मिक तथा काल्पनिक कलाकृतियां बनाते हैं।यह अवार्ड उनको ऑनलाइन प्राप्त हुआ है , विवेक के द्वारा ज्योलिकोट (उत्तराखंड) में स्थित चोपड़ा गांव में हिमालय पर्वत श्रृंखला की ऑयल कलर कलाकृति को बनाया गया। 144 इंच x 360 इंच आकार की यह कलाकृति “हिमालयन सिरीज” को पूर्ण करने में उन्हें 10 दिन का समय लगा। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर बनाई गई यह सबसे बड़ी ऑयलकलर पेंटिंग है। इस कलाकृति में देवदार, काफल तथा बुरांश के पेड़ों के साथ-साथ बंदरपूंछ, त्रिशूल तथा पंचाचूली पर्वत श्रृंखलाएं सम्मिलित हैं।
अस्तित्वम् गैलरी के संस्थापक चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट यह मानते हैं कि किसी वस्तु, विचार अथवा रचना का सृजन ही सकारात्मक परिणाम लेकर आता है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल का श्रेय उन्होंने अस्तित्वम् गैलरी के सह-संस्थापक मोहित लोहनी तथा गैलरी के समस्त सदस्यों को दिया। चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट उत्तराखंड के ग्राम बिनकोट के रहने वाले हैं। विवेक को उनकी काल्पनिक कला श्रृंखलाओं के माध्यम से नई कला शैलियां खोजने हेतु गैलरी के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक चित्रकारों द्वारा सराहना मिली है ।
हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल मिलने पर विवेक ने कहा कि “बहुत से लोग इस भूमि पर चले हैं लेकिन केवल कुछ ही भाग्यशाली हैं, जो सपने देखते हैं और अपनी छाप छोड़ते हैं,
तुम एक हो , अपने पल को जियो।”

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top