मेरा प्रदेश

वाह रे नेतागिरी – यहां बड़ी बहन के खिलाफ छोटी बहन कर रही चुनाव प्रचार

Spread the love

मसूरी

उत्तराखंड में चुनाव में प्रत्याशी जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं , मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस की बीच सीधी टक्कर है ,जहां भाजपा से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी है तो दूसरी ओर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली मैदान में है , वही अब गोदावरी थापली की छोटी बहन कल्पना गुरुंग भाजपा में शामिल होकर भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं। जिसको लेकर कल्पना गुरुंग ने मसूरी विधानसभा के गई क्षेत्रों में गणेश जोशी के पक्ष में प्रचार कर लोगों को भाजपा के लिये मतदान करने की अपील की , उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान नहीं देती है वह 25 साल से कांग्रेस की सेवा कर रही थी पर एक बार भी कांग्रेस ने उनको सम्मान नहीं दिया ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है , उन्होंने कहा कि वो गणेश जोशी के कामों से काफी प्रभावित हुई है इसलिए मसूरी की जनता से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को वोट देने की अपील कर रही है ,उन्होंने कहा कि परिवारिक तौर पर उनको किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है वह अपनी मन से भाजपा के लिए काम कर रही है और करती रहेगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top