कुमाऊँ

उत्तराखण्ड के पांच जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, लोगों से अलर्ट रहने की अपील

देहरादून

देहरादून केंद्र की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि चंडीगढ़ स्थित डीजीआरई की ओर से उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में 27 जनवरी को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। इन जिलों को खतरनाक श्रेणी-2 (डेंजर लेवल-2) में घोषित किया गया है।
ऐसे में प्रशासन और जन समुदाय से अपील की गई है कि दिन और रात अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ एवं हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें। अनावश्यक आवाजाही से बचें, घरों या अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दें व इसे साफ करते रहें, निचले और सुरक्षित स्थानों पर चले जायें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top