कुमाऊँ

Weather ALERT- उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, रहें सावधान

देहरादून

 

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, मौसम बिभाग ने रविवार यानी आज ( 27 जुलाई को) मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिला प्रशासन को पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
यहाँ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तराखंड में बारिश आफत बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर तबाही मच है। कहीं सड़कों पर मलबा तो कहीं बादल फटने की घटनाएं सामने आइ हैं।

रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने से गांवों में तबाही की खबर है, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र के पास रुमसी गांव के ऊपर बादल फटने की घटना हुई। इस घटना से पास के बेडुबगड़ क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, कई घरों में मलबा घुस गया। 6 से ज्यादा वाहन मलबे में दब गए। लोगों ने बताया कि तेज धमाके जैसी आवाज आई और फिर मूसलधार बारिश शुरू हो गई, अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीण रात भर जागते रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top