कुमाऊँ

उत्तराखण्ड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 22 से 24 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी, रहें सावधान!

देहरादून

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 से 24 जनवरी तक भारी बारिश,बर्फबारी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेश में सबसे ज्यादा असर पढ़ने की सम्भावना जताई है, मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ सीएस तोमर के मुताबिक 22 जनवरी की रात से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा।

जिसका असर 24 जनवरी दोपहर तक रहेगा, इस दौरान 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि मैदानी जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की सम्भावना है, मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उत्तराखण्ड में अब तक बने सूखे के आसार खत्म हो सकते हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top