कुमाऊँ

उत्तराखण्ड में 31 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, भारी बर्फबारी की संभावना

देहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, केदारनाथ, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 31, 1, 2 और 3 फरवरी तक मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैऩीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं–कहीं कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top