कुमाऊँ

(मौसम अपडेट) उत्तराखण्ड में 4, 5 और 6 नवंबर को बारिश की सम्भावना, अलर्ट जारी

देहरादून

 

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को देहरादून समेत इन सात जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। इसके चलते राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। राज्य में 4, 5 और 6 नवंबर तक बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट का अनुमान है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top