कुमाऊँ

बहन के घर जाने को निकली महिला अचानक हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज, तलाश जारी

हल्द्वानी

बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली एक विवाहिता लापता हो गई। नवाबी रोड निवासी 35 वर्षीय नेहा उप्रेती बुधवार सुबह घर निकली थी। परिजनों के उसे तलाशने पर कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर में बताया गया है कि नेहा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। आखिरकार, परिवार ने हल्द्वानी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज में बताया गया है कि लापता नेहा उप्रेती की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है। वह ऑरेंज कलर का सूट और बैगनी रंग का दुपट्टा पहने हुई थीं। उनके पैरों में चप्पल थी और हाथ में एक कपड़े का थैला था। परिवार और पुलिस तलाश में जुटी हुई है। नेहा की आखिरी लोकेशन रामलीला मैदान के आस-पास बताई जा रही है। अगर किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है। फोटो नेहा…

कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत सूचित करें 9927440256, 9410775748..

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top