देहरादून
![](https://apkakhabariya.com/wp-content/uploads/2024/10/Ad-NagarNigamHaldwani.jpeg)
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले 3
दिन हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट
जारी किया गया है। देहरादून, उधम
सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में
तापमान 41°C से ऊपर तक पहुंचने की
संभावना है।
मौसम विभाग ने इसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई तक प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।
![](https://apkakhabariya.com/wp-content/uploads/2021/07/ApkaKhabariya_logo.png)